राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि उनकी पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल उन सभी राजनीतिक दलों के साथ मजबूती से खड़ा है, जिनका मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है. उनके मुताबिक, यह कोई तात्कालिक राजनीतिक समझ नहीं बल्कि लंबे समय से चला आ रहा गठबंधन है.
सुधाकर सिंह ने बताया कि इंडिया गठबंधन के तहत दिल्ली में कांग्रेस के साथ केंद्रीय स्तर पर तालमेल है, जबकि राज्यों में अलग-अलग दलों के साथ समझौते पहले से मौजूद हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, तमिलनाडु में डीएमके और केरल में वाम दलों के साथ यह सहयोग पुराना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सब किसी सुविधा या मौके के हिसाब से नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ साझा लड़ाई का हिस्सा है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस बार ऐसा जवाब देगी कि भाजपा को दूसरे राज्यों में भी चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने राज्य में “आतंक” के सवाल पर कहा कि असल स्थिति सभी के सामने है और लोग खुद समझ सकते हैं कि माहौल किसने बनाया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए बयानों पर भी सुधाकर सिंह ने तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान अक्सर गंभीरता से लेने लायक नहीं होते और वे कई बार अतिशयोक्तिपूर्ण बातें करते हैं. उनके अनुसार, असली सवाल यह है कि ऐसे बयान अमेरिका के भीतर लोकतांत्रिक माहौल पर क्या असर डाल रहे हैं.
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई. सुधाकर सिंह ने कहा कि आजकल कई लोग टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सिर्फ टीआरपी के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं, जिन्हें धार्मिक गुरु कहना भी सही नहीं है.
भाजपा नेता किरीट सोमैया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कहीं बच्चे पढ़ रहे हैं तो उसे राजनीतिक मुद्दा बनाना गलत है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बुलडोजर संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि नेताओं को गरीबी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘मुस्लिमों की हो रही अनदेखी…’, सपा के गाजियाबाद जनसंवाद में भारी बवाल, ये कैसा PDA है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…