PDA Jan Samvad Ghaziabad: गाजियाबाद/सोनू खान: गाजियाबाद के मोदीनगर विधानसभा में काफी दिनों से समाजवादी पार्टी की पीडीए जनसंवाद जनसभा के आयोजन की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही थीं. इसका आयोजन मोदी डिग्री कॉलेज में किया गया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सभा स्थल पर हंगामा करना शुरू कर दिया और सभा का बहिष्कार करते हुए वहां से चले गए.
बीच में रोकना पड़ा प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन (Ghaziabad Samajwadi Party protest)
आयोजकों ने नाराज कार्यकर्ताओं को काफी मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने. हंगामे के कारण प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा. उन्हें मंच से नाराज कार्यकर्ताओं को सभा स्थल छोड़ने तक के लिए कहना पड़ा.
ये भी पढ़ें: चिकन पुलाव के बाद खाया तरबूज, मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; रिश्तेदार कैसे सलामत?
मुस्लिमों की अनदेखी पर विरोध
पीडीए जनसंवाद जनसभा में नाराज मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बड़े पदाधिकारियों पर मुस्लिम समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इसे मुस्लिम समाज का अपमान बताया. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी गिरीश मथुरिया का भी खुलकर विरोध जताया. इसके अतिरिक्त, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देवृत धामा ने भी टिकट न मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की.
ये भी पढ़ें: ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए..’, आखिर महिला पत्रकार पर क्यों झल्ला गए डोनाल्ड ट्रंप? हमलावर के नोट पर दिया जवाब
सपा की किरकिरी का कारण बना कार्यक्रम (Ghaziabad PDA Jan Samvad)
इस कार्यक्रम की तैयारियां काफी दिनों से जान लगाकर की जा रही थीं, लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण जिस कार्यक्रम की तैयारी में सब जुटे थे, वही कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की किरकिरी का कारण बनकर रह गया. कार्यकर्ताओं के इस हंगामे ने पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

