देश

राजद सांसद सुरेंद्र यादव के बिगड़े बोल, कहा- अमेरिका में युद्ध हुआ तो लोग ‘जय श्रीराम’ बोलना भूल जाएंगे

Surendra Yadav Controversial Statement: बिहार के गया जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में युद्ध होगा तो लोग जय श्रीराम बोलना भूल जाएंगे.

दरअसल गया शहर के केदारनाथ मार्केट के पास मौजूद मगध को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में पूर्व विधायक विनय यादव के पिता एवं बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उमेश कुमार वर्मा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव शामिल हुए.

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है

इस दौरान अपने संबोधन में सांसद सुरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति, महंगाई और सहकारिता व्यवस्था को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहा है. को-ऑपरेटिव संस्थाओं को पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने से हालात और बिगड़ सकते हैं.

इसी दौरान उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा,

अगर अमेरिका में लड़ाई हो गई तो ज्यादा दिन नहीं, एक महीने के अंदर लोग जय श्रीराम बोलना भूल जाएंगे. तब लोगों को उन लोगों की भी याद आने लगेगी जिनका स्वर्गवास हो चुका है.

देश की हालत है बर्बाद

सांसद ने दावा किया कि संसद में बैठकर उन्हें देश की वास्तविक परिस्थितियों का अंदाजा होता है. उन्होंने कहा कि इस समय हालात ऐसे बन गए हैं कि बड़े नेता भी पैदल, टेंपो और साइकिल से चलने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- जेडीयू में आर-पार! आनंद मोहन के आरोपों से भड़के एमएलसी संजय सिंह, बोले- मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं

सुरेंद्र यादव ने देश की आर्थिक स्थिति की तुलना कैंसर जैसी गंभीर समस्या से करते हुए कहा कि देश को मजबूत आर्थिक नीतियों और बेहतर आर्थिक प्रबंधन की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

4 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

18 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

28 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

42 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago