Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जेडीयू में आर-पार! आनंद मोहन के आरोपों से भड़के एमएलसी संजय सिंह, बोले- मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं

Anand Mohan On Nitish Kumar: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जेडीयू के खिलाफ जोरदार हमला कर पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. आनंद मोहन ने आरोप लगाया है कि पार्टी में टिकट और मंत्री पद के लिए करोड़ों रुपये लिए गये.

Anand Mohan On Nitish Kumar

Anand Mohan On Nitish Kumar

Anand Mohan On Nitish Kumar: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जेडीयू के खिलाफ जोरदार हमला कर पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. आनंद मोहन ने आरोप लगाया है कि पार्टी में टिकट और मंत्री पद के लिए करोड़ों रुपये लिए गये. आनंद मोहन के इस बयान पर जेडीयू के राजपूत नेता संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया आई और उन्हें मानसिक दिवालियापन का शिकार करार दिया है.

दरअसल सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां पर आनंद मोहन को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया गया था. मंच से आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर जमकर निशाना साधा.

आनंद मोहन ने क्या कहा?

आनंद मोहन ने कहा कि निशांत को स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए मिला क्योंकि बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत थी. उन्होंने जदयू पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया. आनंद मोहन ने कहा कि चुनाव में धड़ल्ले से टिकटें बेची गई, यहीं नहीं मंत्री पद भी करोड़ों में बेचे गए.

पूर्व सांसद के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया. जदयू की तरफ से जवाब देने आए पार्टी के राजपूत नेता और एमएलसी संजय सिंह ने आनंद मोहन के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे मानसिक दिवालियापन का शिकार बता दिया.

विपक्ष जदयू पर हमलावर

आनंद मोहन के इस विद्रोही बयान ने विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया. आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसे पार्टी की हकीकत करार दिया. उन्होंने कहा कि आनंद मोहन ने जदयू के अंदर के अंदर क्या चल रहा है, यह सार्वजनिक कर दिया.

ये भी पढ़ें- “बिहार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां…जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर” सम्राट चौधरी सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

हालांकि विपक्ष के इस दावे से बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ सहमत नहीं हैं. उन्होंने आनंद मोहन के इस बयान को अनर्गल और स्वार्थ से प्रेरित बाताया. वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि नीतीश कुमार ने आनंद मोहन को बहुत कुछ दिया है ऐसे में उन्हें सार्वजनिक मंच के बजाए पार्टी फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital