देश

UP News: गाजीपुर में बिजली विभाग के ऑफिस में दिनदहाड़े लूट, 10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

-अनुज कुमार

UP News: गाजीपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने बिजली विभाग के ऑफिस में लूटकांड को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है बाइक सवार बदमाशों ने कैश काउंटर पर रखे करीब 10 लाख रुपये भी उड़ा ले गए. अब पुलिस ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाल रही है. हाल के दिनों में इलाकों में लुटेरों का आतंक खूब बढ़ा है. हालांकि, पुलिस नाकेबंदी करके लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. बता दें कि यह नार्थ जोन पुलिस को खुली चुनौती है. दिनदहाड़े ऐसे लूटकांड से इलाके में लोग परेशान है. इस बीच घटनास्थल पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरी जायज़ा लेने पहुंचे हैं. पीड़ित कैशियर से पूछताछ की जा रही है.

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर -25 के अंतर्गत पावर हाउस के अंदर जनसुविधा केंद्र में बिलिंग हो रही थी. यहां के संविदाकर्मी ने बताया कि लगभग 4:30 बजे 2 नकाबपोश बाइक सवार आया. उसके हाथ में तमंचा भी था. एक लुटेरे ने कैशियर के सिर पर तमंचा लगाया और दूसरे ने कैश पर हाथ साफ किया.

डीसीपी नॉर्थ SM कासिम आब्दी लखनऊ ने कहा कि  दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. अब लखनऊ पुलिस की क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है, सबूत कलेक्ट किया जा रहा है, छानबीन शुरू है और हर पहलू को गौर से देखा जा रहा है. मैन्युअल सर्विलांस और CCTV की मदद ली जा रही है..

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago