देश

Mainpuri: तीन बच्चों की मां का अपनी सहेली पर आया दिल, बोली, “नहीं रहूंगी पति के साथ”

-जीत कुमार

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां का दिल अपनी सहेली पर इस कदर आ गया कि वह अब अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं है और सहेली के साथ ही रहने की जिद कर रही है. विवाहिता जनपद मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है. यह मामला गांव से लेकर सोशल मीडिया तक में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी सामने आ रही है कि बिछवा थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन बच्चों की मां की दोस्ती कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक अविवाहित युवती से हो गई. बताया गया कि अक्सर विवाहिता अपनी सहेली से मिलने के लिए जाती थी. हालांकि ये आना जाना और ये दोस्ती विवाहिता के पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी. बताया जा रहा है कि, इस बात को लेकर हमेशा उनमें झगड़ा होता रहता था. खबर सामने आ रही है कि, बीते 27 अप्रैल को विवाहिता अपने तीन बच्चों को लेकर घर से कहीं चली गई. जिस दिन बच्चों को लेकर विवाहिता गुम हुई, उसी दिन उसकी सहेली भी गुम हुई. इस पर अविवाहिता के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई तो वहीं विवाहिता के पति ने 29 अप्रैल को पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद थाना पुलिस छानवीन में लग गई. परिजनों को शंका थी कि ये दोनों साथ साथ ही हैं.

ये भी पढ़ें- Yogi Government: ओलंपिक से लेकर एशियन गेम्स तक… मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के लिए यूपी सरकार ने खोला खजाना

पुलिस को बताई सारी बात

शुक्रवार की सुवह दोनों महिलाएं बच्चों के साथ अचानक थाने पहुंची गईं और सारी बात पुलिस को बता दी. विवाहिता ने कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई थी. वहां दोनों एक कंम्पनी में काम करके अपनी व बच्चों की गुजर बसर कर रही है तो इस पर दोनों के परिजनों को थाने में पुलिस ने बुलाया तो विवाहिता ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया. इसी के साथ विवाहिता ने कहा कि मेरा अब जीना-मरना मेरी सहेली के साथ है. दोनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से ही गयी थी. बच्चों ने भी मां की बात का समर्थन किया और बताया कि पापा मम्मी के साथ मारपीट करते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago