ट्रेंडिंग

MS Dhoni ने अपने जन्मदिन पर कुत्तों के साथ काटा केक, शेयर किया अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो

MS Dhoni: ऐसा कम ही होता है कि आप भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ पोस्ट करते हुए देखेंगे. लेकिन विश्व कप विजेता कप्तान ने जन्मदिन के एक दिन बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. धोनी ने उस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक.” वीडियो में 42 वर्षीय धोनी अपने रांची स्थित फार्म हाउस पर जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं. उसके बगल में चार कुत्ते हैं जिन्हें वो प्यार से केक खिला रहे हैं.

पहले सभी कुत्तों को धोनी ने खिलाया केक

मई में पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले सीएसके के कप्तान को केक खाने से पहले अपने प्रत्येक कुत्ते को केक का एक टुकड़ा खिलाते हुए देखा जा सकता है. 2020 में, धोनी ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. अपने सन्यास के दौरान भी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बैंकग्राउंड म्यूजिक बज रहा था मैं ‘पल दो पल का शायर’ बज रहा था.

यह भी पढ़ें: SDM Jyoti Maurya : फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाई थी ज्योति मौर्य, पति आलोक ने लगाए गंभीर आरोप

एक बेहतरीन कीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद केवल आईपीएल खेला है. पिछले चार सीज़न में से दो में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत भी मिली है. धोनी अब रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी के साथ कप्तानों में शीर्ष पर हैं.

अगले सीजन भी IPL खेलेंगे धोनी

आईपीएल के समाप्त हुए सीजन के अंत में धोनी ने अपने फ्यूचर के बारे में भी बताया था. उन्होंने कहा था, “यदि आप देखें, तो यह मेरे संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है. लेकिन इस साल मैं जहां भी गया, मुझे जितना प्यार और स्नेह मिला, मेरे लिए ‘बहुत-बहुत धन्यवाद’ कहना आसान होगा. लेकिन मेरे लिए कठिन बात अगले 9 महीनों तक कड़ी मेहनत करना और वापस आकर आईपीएल का कम से कम 1 और सीज़न खेलना है.’

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

6 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

17 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

19 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

22 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

24 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

29 minutes ago