बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां देश भर में शोक और आक्रोश की लहर है, वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. वाड्रा ने दावा किया कि “हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा” और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए “एक संदेश” करार देते हुए कहा कि मुसलमान और अन्य अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं.
रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम और ईसाई समुदायों के बीच विभाजन गहरा हो गया है. उन्होंने कहा, “अगर आप इस आतंकी हमले का विश्लेषण करें, तो यह साफ़ है कि हमलावर पहचान के आधार पर निशाना बना रहे थे. इससे अल्पसंख्यकों में भय है. यह एक राजनीतिक और सामाजिक संदेश है कि वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.”
वाड्रा के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि वाड्रा ने “आतंकियों का बचाव” किया है और यह बयान “शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी” है. उन्होंने पूछा कि ऐसे संवेदनशील समय में जब पूरा देश एकजुटता दिखा रहा है, क्या यह बयान आतंकियों को नैतिक समर्थन नहीं देता?
भाजपा नेताओं ने रॉबर्ट वाड्रा से माफी की मांग करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को भी कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो बार-बार आतंकवाद के मामलों में राजनीति करती है.
पीड़ितों ने भी प्रियंका के पति को धिक्कारा
पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों के परिजनों ने भी वाड्रा के बयान पर नाराजगी जताई. रायपुर के दिनेश मिरानिया के रिश्तेदार विनोद अग्रवाल ने कहा कि, “यह समय राजनीति का नहीं, संवेदना और न्याय का है. कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ रही है और अब इस दर्दनाक घटना का राजनीतिकरण कर रही है.”
भावनगर और जयपुर के पीड़ितों के परिजन भी यही मांग कर रहे हैं कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया जाए. कई परिवारों ने सर्जिकल स्ट्राइक की भी मांग की है.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: आंतक की कमर तोड़ने के लिए भारत ने उठाए ये 10 बड़े कदम, अब Pakistan में मचेगा हाहाकार!
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…