Rohini Acharya Attack Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बहन रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर राजद पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सवालों का सामना करने की चुनौती दी. रोहिणी आचार्य ने कहा कि तेजस्वी यादव खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाएं.
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा और हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों व पार्टी की वर्तमान स्थिति से ही साफ है. जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई, उसने (तेजस्वी यादव), उसके आयातित गुरु (संजय यादव) और उस गुरु के गुर्गों ने लालू जी और पार्टी के प्रति समर्पित हर एक लालूवादी के दशकों के संघर्ष व प्रयासों को धो-पोंछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया.
रोहिणी आचार्य ने कहा कि सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं और आगे भी उठेंगे. अगर नैतिक साहस है, तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए. ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा है, ये साफ हो जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि आज पार्टी के हर एक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है. जिन लोगों (तेजस्वी यादव) को लालू प्रसाद यादव को नजरअंदाज कर एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया?
रोहिणी आचार्य ने सवाल पूछा कि समीक्षा के नाम पर किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गई? समीक्षा रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे, उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
ये भी पढ़ें- श्री मुक्तसर साहिब में गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, रंगदारी और धमकी का मामला
इससे पहले भी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था. रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि सियासत के शिखर पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप. ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादे’ की ताजपोशी मुबारक.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Cabinet MSP Hike: पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों को बड़ी सौगात मिली…
Flydubai Flight FZ1073 Emergency: बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…
INDIA Bloc Meeting Highlights: बुधवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक हुई. मल्लिकार्जुन…
India Vs West Indies ODI: जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय…
FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs)…
Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…