देश

रोहिणी सेक्टर 11 में दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान, ऊपर रहने वाले लोग मुश्किल से बच पाए


मुकेश राणा दिल्ली


रोहिणी सेक्टर 11 के गणेश चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ी आग लग गई, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ड्राइक्लीन और मोबाइल की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग की तेज लपटों ने ऊपर बने रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ गई.

अगर यह हादसा रात के समय होता, जब लोग घरों में सो रहे होते, तो परिणाम और भी भयानक हो सकता था, लेकिन दोपहर के वक्त आग लगने के कारण लोग समय रहते नीचे उतरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग सबसे पहले ड्राइक्लीन की दुकान में लगी और फिर धीरे-धीरे मोबाइल की दुकान और ऊपर के फ्लोर तक फैल गई. इस भीषण आग ने बिल्डिंग के बड़े हिस्से को कमजोर कर दिया है, जिससे अब वहां रहने वालों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा.

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए NOTAM एक महीने के लिए बढ़ाया, 23 जून 2025 तक रहेगा प्रभावी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts