राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख सहयोगी राहुल सरकार को गिरफ्तार किया है, जो गैंग के सदस्यों के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का काम कर रहा था. आरोपी का मकसद गैंग के अपराधियों को देश छोड़कर भागने में मदद करना था, ताकि वे गिरफ्तारी से बच सकें. NIA की स्पेशल कोर्ट, पटियाला हाउस, नई दिल्ली ने राहुल सरकार को पूछताछ के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है.
जांच में खुलासा हुआ है कि राहुल ने गैंग के कई सदस्यों के लिए फर्जी पासपोर्ट की व्यवस्था की थी. इन्हीं में से एक था सचिन थापन उर्फ सचिन थापन बिश्नोई, जो 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है. राहुल की गिरफ्तारी NIA की उस जांच का हिस्सा है जो केस नंबर RC-39/2022/NIA/DLI के तहत चल रही है.
यह मामला अगस्त 2022 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया गया था. इस केस में आपराधिक गैंग और सिंडिकेट द्वारा फंडिंग जुटाने और युवाओं की भर्ती कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश की जांच की जा रही है.
यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धाराएं 17, 18 और 18-बी के तहत दर्ज है. NIA की जांच इस मामले में अभी भी जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…