देश

Rojgar Mela: पीएम मोदी आज सौंपेंगे 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 अप्रेैल) सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर वह युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

Rojgar Mela देश के 47 स्थानों पर आयोजित होगा

प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह 15वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

अलग-अलग विभागों में देंगे सेवाएं

इस रोजगार मेले के माध्यम से चुने गए अभ्यर्थी देश के विभिन्न हिस्सों से हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे. इनमें राजस्व विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आदि शामिल हैं.

रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करना है. यह पहल न केवल युवाओं के लिए बेहतर करियर का अवसर प्रदान करती है, बल्कि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाती है. इस आयोजन से युवाओं में नए उत्साह का संचार होगा और वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘अगले 48 घंटे में भारत छोड़ो’…भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा निलंबित किया

इससे पहले, 23 दिसंबर 2024 को पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार देश के युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि पिछले डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं ने सरकारी नौकरी पाई है. आज का युवा जोश और आत्मविश्वास से भरा हुआ है. उन्होंने कहा था कि आज के समय में हर सेक्टर में युवा नाम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago