दुनिया

“मैं भारत के बहुत करीब हूं…ये बहुत बुरा हमला था”, पहलगाम टेररिस्ट अटैक पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान, बोले- उनके बीच सालों से चल रही लड़ाई

Donald Trump On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा पूरी दुनिया कर रही है. अमेरिका लगातार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से हमले की निंदा करते हुए इसे बहुत बुरा हमला करार दिया है.

Donald Trump बोले- मैं भारत के बहुत करीब हूं

पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने कहा, “मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं. कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से। वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला).

“पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है”

ट्रंप (Donald Trump) ने आगे कहा, उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है. यह वैसा ही रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है.”

भारत ने उठाए कूटनीतिक कदम

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई कूटनीतिक फैसले लिए हैं, जिनमें अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (SVES) को निलंबित करना और दोनों देशों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या में कटौती शामिल है.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: “आतंकियों को सबक सिखाए भारत, हम साथ हैं”, पहलगाम हमले को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान

इसके साथ ही भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया है. इस समझौते पर रोक लगने के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. माना जा रहा है कि सिंधु जल समझौता पर लगी रोक के बाद पाकिस्तान को कई मोर्चे पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ऊर्जा संकट, अन्न संकट और पीने के पानी पर इसका खास असर पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago