देश

‘हिंदू’ कोई धार्मिक शब्द नहीं, यह राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान है- इंद्रेश कुमार

Indresh Kumar In Bharat Express Conclave: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित भव्य ‘भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव’ (‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’) में वैचारिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर गहन मंथन हुआ. इस प्रतिष्ठित मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ऑनलाइन जुड़े.

कॉन्क्लेव के दौरान जब एंकर स्वाति शुक्ला ने उनसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण में ‘हिंदू राष्ट्र’ की संकल्पना और उसकी सार्थकता पर सवाल किया, तो इंद्रेश कुमार ने हिंदू शब्द की एक बेहद व्यापक और सर्व-समावेशी (Inclusive) परिभाषा देश के सामने रखी.

‘जैसे अमेरिका के लिए अमेरिकन, वैसे ही हिंद के लिए हिंदू’

इंद्रेश कुमार ने स्पष्ट किया कि ‘हिंदू’ न तो कोई राजनीतिक संज्ञा है और न ही कोई धार्मिक शब्द है. उन्होंने कहा कि यह एक भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विशेषण है. इसे समझाते हुए उन्होंने बेहतरीन उदाहरण दिया कि जैसे अमेरिका के लिए ‘अमेरिकन’, रूस के लिए ‘रूसी’, चीन के लिए ‘चीनी’ और ब्रिटेन के लिए ‘ब्रिटिश’ आइडेंटिटी (पहचान) है, ठीक उसी प्रकार ‘हिंद’ के लिए ‘हिंदवी’ और ‘हिंदू’ आइडेंटिटी है. उन्होंने कहा कि जो लोग इसे किसी के विरोध में या सांप्रदायिकता के रूप में देखते हैं, वे अज्ञानवश ऐसा सोचते हैं और उनका विश्लेषण पूरी तरह गलत है.

लाखों मुसलमानों से किया संवाद

इंद्रेश कुमार ने ‘हिंदू’ शब्द को पूजा की विधि या कर्मकांड से अलग बताते हुए कहा कि चाहे हम खुद को आर्य कहें, भारतीय कहें, इंडियन कहें या हिंदू कहें, बात एक ही है. उन्होंने मंच से एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि पिछले 20-25 सालों में उन्होंने करीब 20-25 लाख मुसलमानों के साथ-साथ ईसाइयों, जैनियों, बौद्धों और सिखों से सीधा संवाद किया है. इस संवाद में यह बात साफ तौर पर निकलकर आई कि “द इंडियन इज द हिंदू” (The Indian is the Hindu) और इसमें कोई टकराव या मतभेद नहीं है.

ये भी पढ़ें: ‘रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा विकसित भारत 2047’, भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले गौड़ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़

भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव का यह सत्र इस मायने में बेहद अहम रहा कि इसमें ‘हिंदू राष्ट्र’ जैसी संकल्पना को संकीर्ण धार्मिक चश्मे से हटाकर एक व्यापक राष्ट्रीयता के नजरिए से पेश किया गया. ‘भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव’ के इस मंच से इंद्रेश कुमार ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि 2047 के ‘नए भारत’ की पहचान आपसी टकराव में नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाली इसी सर्व-समावेशी संस्कृति में छिपी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

1 minute ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

6 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

36 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

56 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

2 hours ago