देश

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में संघ को लेकर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार आजादी से पहले से ही RSS के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करता रहा है और सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में संघ पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह मूर्खतापूर्ण और अनुचित हैं. इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी पर भी संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बार-बार संघ को बदनाम करने और उस पर प्रतिबंध लगवाने की कोशिशों से सबक लेना चाहिए.

सोनिया गांधी और कांग्रेस पर सवाल (RSS leader Indresh Kumar on Rahul Gandhi)

इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने कई बार RSS को बदनाम करने और उस पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास किए हैं, लेकिन हर बार उसे असफलता मिली है. उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि आसमान की तरफ देखकर थूकने वाला व्यक्ति अंततः खुद ही उसका शिकार होता है. उनके मुताबिक, कांग्रेस और गांधी परिवार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि संघ के खिलाफ लगातार आरोप लगाने से क्या हासिल हुआ है.

सोनिया गांधी ने ‘द हिंदू’ को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा था कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतंत्र, संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने को भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने RSS की विचारधारा को लेकर कांग्रेस की असहमति भी स्पष्ट की थी. इंद्रेश कुमार ने इन टिप्पणियों को अनुचित बताते हुए कांग्रेस की राजनीतिक सोच पर सवाल उठाए.

राहुल गांधी पर संविधान से खिलवाड़ का आरोप

इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसी सरकार या राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव का रास्ता चुनाव है. चुनाव के जरिए जनता अपना फैसला सुनाती है. किसी को बदनाम करके, अराजकता फैलाकर या अशांति पैदा करके सत्ता परिवर्तन नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और सत्ता परिवर्तन के लिए जनता के बीच जाना चाहिए.

अखिलेश यादव को राम मंदिर पर दी नसीहत (RSS leader Indresh Kumar on Akhilesh Yadav)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन की बात पर भी इंद्रेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के इतने समय बाद चुनाव से पहले दर्शन की बात करना उचित नहीं है. उन्होंने अखिलेश यादव को सद्बुद्धि आने की कामना करते हुए कहा कि भगवान राम के प्रति आस्था को राजनीतिक अवसरों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए.

GEN Z को पढ़ाई-करियर पर ध्यान देने की नसीहत (Indresh Kumar To GEN Z)

इंद्रेश कुमार ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने युवाओं और GEN Z से अपनी पढ़ाई, कौशल और करियर पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीतिक दलों से दूरी बनाकर अपने भविष्य को प्राथमिकता देनी चाहिए.

उनका कहना था कि राजनीतिक पार्टियां अपने हितों के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे उनका जीवन तथा करियर प्रभावित हो सकता है. इसलिए युवाओं को किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने से पहले अपने भविष्य के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

इंद्रेश कुमार ने ये बातें दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं. कार्यक्रम में बॉलीवुड के सूफी गायक मोहम्मद वकील और दयालु महाराज ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. इस दौरान मोहम्मद वकील ने फिल्म ‘वीर-जारा’ का अपना प्रसिद्ध गीत भी प्रस्तुत किया. भजन और कीर्तन से सजी यह शाम संगीत, मनोरंजन और आध्यात्मिक श्रद्धा का सुंदर संगम रही, जिसमें उपस्थित लोगों ने भक्ति और उल्लास के माहौल का आनंद लिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

33 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

38 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

1 hour ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

1 hour ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

1 hour ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

2 hours ago