देश

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी एफबीआई और राष्ट्रीय खुफिया प्रमुखों से मुलाकात की

वाशिंगटन: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अमेरिका के दो शीर्ष खुफिया अधिकारियों से मुलाकात की. उनकी ये मुलाकात संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से हुई.

गबार्ड से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बताया कि दोनों के बीच वैश्विक स्थिति और द्विपक्षीय सहयोग पर अच्छी बातचीत हुई.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पटेल से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और वे संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद का मुकाबला करने में हमारे योगदान की सराहना करते हैं.

हवाई की रहने वाली कांग्रेस की पूर्व सदस्य गबार्ड हिंदू धर्म को मानती हैं. वहीं, पटेल भी हिंदू हैं और भारतीय मूल के हैं.

भारत के लिए आतंकवाद एक बड़ी समस्या है. भारत और अमेरिका मिलकर इस पर दुनिया भर में काम कर सकते हैं.

26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद, भारत और अमेरिका ने 2010 में आतंकवाद विरोधी पहल पर हस्ताक्षर किए.

भारत-अमेरिका आतंकवाद विरोधी कार्य समूह और भारत-अमेरिका आतंकवाद विरोधी नामांकन संवाद आतंकवादियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों और संगठनों की पहचान करने के लिए काम करता है.

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नशीली दवाओं की तस्करी रोकना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है.

अमेरिकी अधिकारियों के साथ विदेश मंत्री की बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी अभियान पर कार्रवाई की घोषणा की, जिसका तार अमेरिका तक फैला हुआ है.

प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुसार, भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने खुफिया जानकारी साझा की, जिसके कारण अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसडीईए) ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के सरगना को गिरफ्तार किया.

अलाबामा में दवाइयों की बड़ी खेप भेजने वाला जोएल हॉल गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 17 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित दवाओं की गोलियां जब्त की गई.

विदेश मंत्री जयशंकर मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया के साथ क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए थे.

वह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रमुख अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

48 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago