राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास कर आशीर्वाद लिया. गुरु नगरी की अपनी यात्रा के दौरान पायलट ने पंजाब की शांति, तरक्की और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आने का अवसर मिला, यह उनके लिए सम्मान की बात है और उनकी इच्छा है कि आने वाला समय पंजाब के लोगों के लिए बेहतर साबित हो.
हरमंदिर साहिब में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में सचिन पायलट ने पंजाब की राजनीति और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी और पार्टी को जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद है. पायलट के मुताबिक, मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए उन्होंने गुरु घर में आशीर्वाद मांगा है.
पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से जुड़े परिसरों पर हुई सीबीआई कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर पायलट ने कहा कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत हुई है. उन्होंने कहा कि अगर जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं, फाइलों की प्रतियों या लेनदेन से जुड़े कोई सबूत सामने आए हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चूंकि कार्रवाई अदालत के आदेश के आधार पर हुई है, इसलिए मामले की सच्चाई सामने आना जरूरी है. उनके मुताबिक, जांच को किसी राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए.
पंजाब की मौजूदा स्थिति पर भी पायलट ने चिंता जताई. उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन गैंगस्टरों से जुड़ी गोलीबारी और शूटआउट की घटनाएं सामने आ रही हैं.
पायलट ने दावा किया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि लोगों में भरोसा कायम रहे.
इस दौरान वरिष्ठ कलाकार नाना पाटेकर के निधन की खबर पर भी सचिन पायलट ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद पीड़ादायक है. पायलट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति देने की कामना की.
ये भी पढ़ें- राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…