Supreme court
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर दायर केंद्र सरकार की याचिका पर झारखंड सरकार और झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 3 नवंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या ऐसा कोई नियम है क्या है 6 महीने से कम समय की सेवा वाले अधिकारियों को भी डीजीपी नियुक्त किया जा सकता है.
कोर्ट ने प्रकाश सिंह मामले में दिए गए निर्देश का पालन नही करने पर इसे हितों का टकराव बताया है. कोर्ट ने झारखंड सरकार से पुनर्विचार करने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि यदि नियम में बदलाव नही करना चाहती है, तो उसे कोर्ट में इसपर अपना बचाव करना होगा. इसको लेकर केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर कहा है कि राज्य सरकार ने प्रकाश सिंह मामले में दिए गए निर्देशों का पूरी तरह से अनदेखी की है.
केंद्र सरकार की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है कि डीजीपी चुनने के लिए झारखंड सरकार प्रकाश सिंह मामले में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन किया है. राज्य सरकार ने इसे नोटिफाई करने से पहले सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी नही ली थी. अनुराग गुप्ता को 2 फरवरी 2025 को दो साल के लिए डीजीपी नियुक्त किया गया था. जबकि उनकी सेवा का कार्यकाल केवल तीन महीने बचा था.
उनकी रिटायरमेंट की तारीख 30 अप्रैल 2025 थी. राज्य सरकार ने 29 दिसंबर 2025 के एक प्रस्ताव के जरिए छह महीने की बची हुई सेवा की शर्त को हटा दिया, जिसके बाद 30 दिसंबर 2025 को तदाशा मिश्रा को डीजीपी नियुक्त किया गया. एमएचए ने 6 जनवरी 2026 को राज्य से नियम और मिश्रा की नियुक्ति को रद्द करने के लिए कहा, क्योंकि वह 31 दिसंबर 2025 को रिटायर होने वाली थी.
राज्य ने चयन प्रक्रिया से हटकर दो साल का कार्यकाल देने के लिए प्रकाश सिंह मामले के निर्देशों का चुनिंदा तौर पर इस्तेमाल किया. कोर्ट बाबू लाल मरांडी की ओर से दायर याचिका पर पहले से ही सुनवाई कर रहा है. उन्होंने दायर याचिका में कहा था कि नए नियमों के तहत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भूमिका को समाप्त कर दिया गया है, जबकि पहले राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति यूपीएससी द्वारा चयनित वरिष्ठ अधिकारियों की पैनल सूची के आधार पर होती थी.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि सरकार कानून अपने हाथ में ले रही है. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2006 को दिए गए अपने आदेश में यह कहा था कि राज्य सरकार डीजीपी के पद पर प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची लोक सेवा आयोग को भेजेगी. आयोग द्वारा तैयार पैनल से सरकार किसी को डीजीपी के पद पर नियुक्त करेगी.
नियुक्ति की तिथि से डीजीपी का कार्यकाल दो साल के लिए होगा, भले ही उसके सेवानिवृत्ति की तिथि पहले हो डीजीपी की नियुक्ति पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी. इसमें किसी तरह का दबाव या प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…