देश

Sachin Pilot in Dausa: “हर गलती सजा मांगती है”, दौसा में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर फिर कसा तंज

Sachin Pilot in Dausa: सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दौसा जिले के भंडाना क्षेत्र पहुंचे. यहां उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. पायलट ने दौसा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कयासों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि हम कोई पार्टी नहीं बना रहे हैं, लेकिन लोगों के अधिकारों और युवाओं के भविष्य के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे. बता दें कि खबर आई थी कि पायलट पिता के पुण्यतिथि पर नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.

पायलट ने गललोत पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने गहलोत पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है. पायलट ने कहा कि अगर हमारे शासन में कोई कमी है तो हमें उसे सुधारना चाहिए. मैंने किसी को बदनाम करने के लिए अपनी मांगों को नहीं रखा. राजनीति में अपनी राय रखना बहुत महत्वपूर्ण है. यह पार्टी के लिए भी अच्छा है.

यह भी पढ़ें: “साथ बैठकर चाय पीने से अपोजीशन मजबूत हो जाता तो…”, विपक्षी दलों की बैठक पर प्रशांत किशोर ने बोला हमला

यह भी पढ़ें: AAP की महारैली में बोले कपिल सिब्बल- मोदी सरकार ने ED-CBI और चुनाव आयोग को बर्बाद कर दिया

सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने हमारी पूर्व मुख्यमंत्री (वसुंधरा राजे) का विरोध साल के 365 दिन किया लेकिन कभी मेरे मुंह से कोई छोटी बात या अपशब्द नहीं निकला. वे मेरे से उम्र में बड़ी हैं लेकिन आज भी मैं कहता हूं आपने खान आवंटित कर दी चोरी पकड़ी तो रद्द कर दी लेकिन आवंटन तो किया था ना. उन्होंने कहा, हर गलती सजा मांगती है. हम आपस में कुछ भी बात रखे. लेकिन सबसे बड़ा न्याय देने वाला है वो नीली छतरी वाला है.

बेबाकी से बोलना जरूरी-पायलट

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ”राजेश पायलट ने फौज की नौकरी की, लड़ाकू विमान चलाए पाकिस्तान के दांत खट्टे किए और राजनीति में भी अपनी बात को मुस्तैदी से रखा. उसी प्रकार की राजनीति की आज देश को जरूरत है, बेबाकी से बोलना, सच्चाई ईमानदारी का समर्थन करना विपरित परिस्थितियों में भी समझौता ना करना.”

सचिन पायलट की मांग क्या है?

राजस्थान सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल करे
आरोप लग रहे हैं BJP से हमारी मिलीभगत है
सरकार की विश्वसनीयता के लिए जांच जरूरी
BJP सरकार के भ्रष्टाचार की जांच हो
45 हजार करोड़ के खान घोटाले पर एक्शन हो
चुनाव से पहले सरकार को सच बताना चाहिए

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago