अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी आगामी एक जून को कल्कि धाम पहुंचेंगी. यहां उनके शिला दान का कार्यक्रम हैं. कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें शीला दान कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.
साध्वी ममता कुलकर्णी ने बताया कि उन्हें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम में शिला दान करने के लिए बुलाया है और मैं खुद को गौरवान्वित समझती हूं कि इस शुभ काम को मैं अपने हाथों से करूंगी.
वहीं प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में उनके अभिषेक को लेकर उठे विवाद पर पूर्व अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी ने कहा, “उस कुंभ में महामंडलेश्वर बनना मेरे लिए पूरी तरह ईश्वर के हाथ में था, जो 140 वर्षों में सबसे पवित्र अवसर था. ईश्वर मुझे मेरी 25 वर्षों की तपस्या का फल दे रहे थे. और ऐसा हुआ.”
एक बयान में ममता ने बताया कि उन्हें मुसलमानों से प्रेम है. उन्होंने कहा, “मुसलमानों ने मुझे काफी प्यार दिया है और साधना के दौरान मैंने काफी समय दुबई में बिताया, जहां मुझे काफी शांति मिली. मुझे मुसलमानों से प्यार है, लेकिन आतंकवाद से प्यार नहीं है. मैं बता दूं कि आतंकवादी बस एक आतंकवादी होता है, वह न किसी का शहर होता है, न किसी का पिता, पुत्र और न ही किसी का रिश्तेदार हो सकता है.”
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कानपुर में किया ₹47,600 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास- VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…