Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने कानपुर में किया ₹47,600 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास- VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 15 मेगा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. यहां देखिए कार्यक्रम से जुड़ी डिटेल्‍स.

PM Modi

पीएम मोदी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कानपुर मेट्रो के चूननीगंज और नयागंज के बीच नए कॉरिडोर का भी शुभारंभ किया.

प्रधानमंत्री ने कानपुर मेट्रो के नए कॉरिडोर को flag off करते हुए शहर की कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया. इसके अलावा, उन्होंने तीन 660-मेगावाट के पावर यूनिट्स और पंकी में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया.

इन परियोजनाओं से कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी.

यह भी पढिए: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और समग्र विकास की दिशा में यूं आगे बढ़ा देश’

बच्‍चे को देखकर बोले PM- कंधे दर्द करने लगेंगे

इस अवसर पर एक दिलचस्प वाक्‍या हुआ. प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी उनका ध्यान एक बच्चे पर गया. तब उन्होंने कहा कि यह बच्चा काफी देर से अपना हाथ हवा में उठाए हुए है. वे बच्चे से बोले- “अपने हाथ नीच कर लीजिए.. वरना बाद में तुम्हारे कंधे दर्द करने लगेंगे.” बता दें कि वो बच्‍चा उनका अभिवादन कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital