Kolkata Former Councillor Arrest
Kolkata Former Councillor Arrest: कोलकाता के बेहाला इलाके से एक पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है. वार्ड संख्या 129 की निवासी विजया घोष ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थक होने की वजह से उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
पीड़िता विजया घोष का आरोप है कि जब वह गर्भवती थीं, तब तत्कालीन पार्षद अंजन दास ने उनके साथ मारपीट की और पेट में लात मारी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कई बार उनके घर पहुंचा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता का कहना है कि इस घटना का उनके परिवार पर गहरा मानसिक असर पड़ा.
विजया घोष के अनुसार, लगातार धमकियों और कथित उत्पीड़न के कारण उनका परिवार लंबे समय तक तनाव में रहा. उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बाद उनके ससुर इतने मानसिक दबाव में आ गए थे कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास तक किया. पीड़िता का कहना है कि न्याय मिलने की उम्मीद में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.
पीड़िता द्वारा परनश्री थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच के आधार पर पूर्व पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: एक App, विदेशी लड़कियां और करोड़ों का खेल! बड़े सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा
गिरफ्तारी के बाद जब अंजन दास को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, तब अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर तय होगी.
भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…