देश

इस्तांबुल में दबोचा गया दाऊद का सबसे बड़ा मोहरा! सलीम डोला की गिरफ्तारी ने खोला राज, कैसे चलता है D-कंपनी का ड्रग साम्राज्य?

Salim Dola arrest: इंटरनेशनल क्राइम की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का करीबी गुर्गा सलीम डोला आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है. तुर्की के शहर इस्तांबुल से उसकी गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी दिलाई है. गुटखा तस्करी से लेकर ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक फैले सैकड़ों मामलों में वांछित सलीम की तलाश लंबे समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और कई राज्यों की पुलिस कर रही थी, जबकि इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा था. अब उसकी गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है.

कौन हैं सीलम डोला? (Who is Salim Dola)

सलीम डोला का जन्म मुंबई के भायखला इलाके में 1960 में हुआ था. शुरुआत में उसने गुटका की तस्करी से काम शुरू किया. धीरे-धीरे गुटका से सलीम ने गांजे की तस्करी करना शुरू कर दी. 1985 में उसकी पहचान गांजे की तस्करी के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास शूटर छोटा शकील से हुई (Dawood Ibrahim gang). छोटा शकील ने पहले सलीम डोला को मुंबई और आस पास के इलाकों में गांजे सप्लाई करने का काम दिया. जब छोटा शकील का पूरा भरोसा हों गया की सलीम डोला ड्रग की तस्करी कर सकता है, फिर उसका ड्रग की तस्करी का काम देने लगा.

‘D कंपनी’ से कैसे जुड़ा?

1993 बम धमाकों के बाद दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील भारत के बाहर भाग गए पर सलीम डोला भारत में हीं रहा. यहां से शुरू होती है सलीम डोला की अंडरवर्ल्ड के लिए भारत में सबसे बड़ा ड्रग तस्कर बनने की पूरी कहानी. सलीम डोला मुंबई, सूरत समेत देश के कही हिस्सों में D कंपनी के लिए ड्रग का काम करता था. इसी दौरान सलीम की मुलाकात होती है कैलाश राजपूत से, जिसमे सिंथेटिक ड्रग का काम शुरू किया. जिसमें सबसे ज्यादा मांग थी MD ड्रग की.

2012 में सलीम डोला MD ड्रग्स की तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, वो पूरे 5 सालों तक जेल में रहा. जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसने ड्रग का काला कारोबार जारी रखा. 2018 में एक बार फिर मुंबई पुलिस ने सलीम डोला को गिरफ्तार किया. लेकिन कुछ महीनों की जेल होने के बाद उसको जमानत मिलीं और उसके बाद से ही वो UAE भाग गया.


ये भी पढ़ें: चिकन पुलाव के बाद खाया तरबूज, मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; रिश्तेदार कैसे सलामत?


बाप बेटे दोनों हुए गिरफ्तार

तब से सलीम डोला और उसका बेटा तहर डोला पूरा ड्रग्स का काम देखने लगा. सलीम डोला पर मुंबई में 10 से जायदा ड्रग के मामले है, जिसमे सबसे बड़ा मामला है 250 करोड़ का MD ड्रग्स का. सलीम डोला पर महाराष्ट्र, गुजरता समेत कई राज्य में ड्रग्स के मामले दर्ज है. सलीम डोला के बेटे तहर डोला को भी कुछ समय पहले UAE से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है. DRI और NCB में भी सलीम डोला के खिलाफ कई ड्रग के मामले है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

5 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

7 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

19 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

49 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

51 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

51 minutes ago