देश

UP Politics: “अखिलेश तो केवल नाम के अध्यक्ष और शिवपाल की सुनता ही कौन है”, बोले मुलायम सिंह यादव के समधी, राम गोपाल यादव पर साधा निशाना

UP Politics: जहां एक ओर समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में भारी हार का मुंह देखने के बाद लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुटी है तो वहीं इसी बीच मुलायम सिंह यादव के समधी व पूर्व विधायक हरिओम यादव का बेहद चौंका देने वाला बयान सामने आ रहा है. इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कानाफूसी शुरू हो गई है. उनके एक बयान ने सपा के भीतर चल रहे विवाद की पोल खोल कर रख दी है. मीडिया को दिए बयान में उन्होंने दावा किया कि, अखिलेश यादव तो केवल नाम के अध्यक्ष हैं और शिवपाल की सपा में कोई नहीं सुनता. इसी के साथ उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव पर भी हमला बोला है, साथ ही कहा है कि पार्टी की पूरी कमान इन्हीं के हाथ में है.

बता दें कि हरिओम यादव सपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में उनको सपा की ओर से सिरसागंज से टिकट न दिए जाने पर भाजपा का हाथ थाम लिया था. जबकि सपा में रहते हुए वह शिकोहाबाद से 2002 और 2012 व 2017 में सिरसागंज सीट से विधायक रहे हैं. वहीं अब राजनीतिक गलियारों में उनका ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 10 साल के बिजली व्यापार समझौते की घोषणा की, 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भाजपा कहीं से भी सांसद बना देती शिवपाल को

उन्होंने दावा किया कि अगर शिवपाल यादव भाजपा में शामिल हो जाते तो उनका सम्मान होता. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा उनको कहीं न कहीं से सांसद भी बना देती. इसी के साथ वह बोले कि, “समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव की बात कौन सुन रहा है. भाजपा में उनका अध्याय खत्म हुआ है, लेकिन वो कभी भी शुरू हो सकता है.”

राम गोपाल यादव खुद से नहीं जीत सकते हैं चुनाव

हरिओम यादव ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव को सलाह दी और कहा कि, उनको अपने लोगों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराना चाहिए. इसी के साथ थोड़ा आक्रोशित होकर बोले कि, राम गोपाल यादव खुद से कहीं से चुनाव नहीं जीत सकते हैं. वह आगे बोले कि इतना ही नहीं, अगर वो सैफई से चुनाव लड़ें तो वहां से भी उनको हार का ही मुंह देखना पड़ेगा. बता दें कि पहले भी हरिओम यादव रामगोपाल यादव पर निशाना साध चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि, परिवार और पार्टी को अकेले चश्मा ही खत्म कर देगा. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह की वजह से सपा गठबंधन की 100 सीटें आ गई थीं, लेकिन 2027 के चुनाव में सपा के विधायक ढूंढे नहीं मिलेंगे. वहीं ये भी दावा किया था कि, 2024 के चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago