Sher Afzal Khan: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत ने हमले का बदला लेने की कसम खाई है और पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. भारत के हमले के खौफ पाकिस्तान के हर कोन-कोने में दिखाई दे रहा है. साथ ही वहां के नेता भी पाकिस्तान पर हमले के बाद देश छोड़ने की बात कर रहे हैं. इस बीच अब पाकिस्तानी सांसद शेर अफजल खान का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया है.
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य शेर अफजल खान मरवत का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो क्या वे खुद बंदूक उठाकर सीमा पर जाएंगे? इस पर मरवत ने हंसते हुए जवाब देते हैं, “अगर भारत से जंग होती है तो मैं तो इंग्लैंड चला जाऊंगा.” उनके इस जवाब पर लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. कई लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के नेता भी अपनी ही सेना पर भरोसा नहीं करते.
इसी बातचीत के दौरान पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तनाव कम करने के लिए पीछे हटना चाहिए? इस पर मरवत ने मजाकिया अंदाज में कहा, “क्या मोदी मेरे खाला का बेटा है कि मेरे कहने पर पीछे हट जाएगा?” इस बयान ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं. यूजर्स ने मरवत के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताया.
ये भी पढ़ें: पाक-चीन में क्या खिचड़ी पक रही है? शहबाज शरीफ से मिले चीनी राजदूत, विदेश मंत्री वांग यी की भी हुई थी बातचीत
शेर अफजल मरवत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी से जुड़े हैं, जो इमरान खान की पार्टी है. हालांकि, पार्टी के खिलाफ लगातार बयान देने के चलते उन्हें प्रमुख पदों से हटा दिया गया है.
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के समूह पर हमला किया था. बैसरन इलाके में हुई इस गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. मरवत के बयानों ने इस तनावपूर्ण माहौल में नया मोड़ ला दिया है, जिसे लेकर पाकिस्तान में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…