AI Summit 2026 Patna: पटना में आयोजित AI Summit 2026 के कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दी है. भाषण के दौरान उन्होंने Ai कैमरों और हरे गमछा वाले का उदाहरण दिया. जिसपर अब विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सम्राट चौधरी पर विशेष जाति और दल के खिलाफ नफरत करने का आरोप लगाया है.
दरअसल, शनिवार को पटना के ऊर्जा भवन में प्रौद्योगिकी विभाग ने Ai Summit का आयोजन किया गया. जिसके उद्घाटन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वहां मौके पर मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान आर्टफिशल इन्टेलिजेंस (Ai) की भूमिका और तकनीक के इस्तमाल पर जोर दिया. उसी दौरान उन्होंने एक ऐसा उदाहरण दिया जिसपर वहा मौजूद लोगों ने उन्हें खूब वाहवाही की.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाषण में आगे कहा कि करीब 4 हजार कैमरे लगे हुए है. यदि Ai को हरे गमछे वाले को खोजने के लिए कहा जाए तो वह सभी हरे गमछे वाले को पकड़ लेगा. उन्होंने तुरंत अपने इस बयान के बाद सफाई देते हुए कहा कि वो किसी खास व्यक्ति या दल की ओर इशारे नहीं कर रहे हैं.
वहीं अभी हाल के दिनों में आरजेडी के कार्यकर्ताओं के बीच हरी टोपी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. बता दें कि बिहार की राजनीति में हरे गमछे को राष्ट्रीय जनता दल से जोड़कर देखा जाता है. सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद कार्यक्रम में हंसी ठिठोली वाला माहौल बन गया.
उन्होंने अपने भाषण में कानून व्यवस्था और अपराध के मुद्दे पर भी बात की. साथ ही कहा कि किसी भी अपराधी का कोई जाति या धर्म नहीं होता है. इसलिए पुलिस को किसी भी अपराधी को अपराधी की निगाहों से देखना चाहिए और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई करनी चाहिए.
सम्राट चौधरी ने कहा कि क्या पुलिस अपराधी की जाति देखकर गोली मारेगी? ऐसा कभी नहीं होना चाहिए. बिहार सरकार की प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना है. अगर कोई उसे चुनौती देगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वो किसी भी धर्म या जाति का हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक हमारी जिंदगी को बहुत तेजी से बदल रही है. पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि करोड़ों लोगों के पास मोबाइल होगा, लेकिन आज लगभग हर कोई डिजिटल तकनीक का इस्तमाल कर रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए बिहार का विकास होना बहुत जरूरी है. बिहार का इतिहास हमेशा से ज्ञान और शिक्षा का रहा है, जहां पर कभी विदेशों से छात्र पढ़ने के लिए आते थे. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में आईटी विभाग ऐसे और भी कार्यक्रम करेगा जिससे बिहार तकनीक और डिजिटल दुनिया में नाम कमा सके.
यह भी पढ़ें: ‘सीख लो थोड़ी सभ्यता…’, भारत में लैंड करते ही मार्को रुबियो पर ईरान ने कसा तंज; अमेरिका-ईरान में छिड़ा ‘ट्विटर वॉर’
-भारत एक्सप्रेस
Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के…
Aaj Ka Rashifal, 14 October 2026 : आज चंद्रदेव के वृश्चिक राशि में आने से…
AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…