Who will become Bihar’s Deputy CM: बिहार की राजनीति में 15 अप्रैल का दिन एक नए युग के उदय का गवाह बनने जा रहा है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी कल मुख्यमंत्री पद (Samrat Choudhary Bihar CM) की शपथ लेंगे. यह बिहार के इतिहास में पहला मौका होगा जब राज्य की कमान भाजपा के किसी नेता के हाथ में होगी.
वहीं मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार की पार्टी से उपमुख्यमंत्री (Deputy CM Bihar) कौन बनेगा. हालांकि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की चर्चा जोरों पर है लेकिन अंतिम मुहर वरिष्ठ नेताओं के नाम पर भी लग सकती है.
नई सरकार के गठन (Samrat Choudhary Bihar CM Oath) में सबसे दिलचस्प मोड़ उपमुख्यमंत्री पद को लेकर आया है. पहली बार जदयू कोटे से डिप्टी सीएम बनाया जाना तय है. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को इस पद के लिए मनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन उनके राजी न होने की स्थिति में जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार जैसे अनुभवी नेताओं में से किन्हीं दो को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
एनडीए के भीतर हुए समझौते के अनुसार, मंत्रियों की संख्या में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है लेकिन चेहरों में बदलाव निश्चित दिख रहा है.
भाजपा के संभावित मंत्री: सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री) के साथ विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नाम रेस में सबसे आगे हैं. इसके अलावा लखेंद्र पासवान और संजय सिंह टाइगर को भी जगह मिल सकती है.
जदयू की दमदार हिस्सेदारी: नीतीश कुमार की पार्टी इस बार कैबिनेट में अपनी भूमिका और भी मजबूत रखना चाहती है. संभावित सूची में बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह और मदन सहनी जैसे पुराने विश्वसनीय नाम शामिल हैं.
लोजपा (रामविलास): चिराग पासवान की पार्टी से संजय पासवान और संजय सिंह मंत्री बन सकते हैं.
HAM: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन का मंत्री बनना लगभग तय है.
RLM: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से दीपक प्रकाश कुशवाहा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
बुधवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह संक्षिप्त रहने की संभावना है. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इसके बाद विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद ही मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार किया जाएगा. वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा 14 मंत्री पद थे लेकिन माना जा रहा है कि आगामी विस्तार में जदयू के खाली पड़े पदों को भी भरा जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…
IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…