Samvidhan Hatya Diwas
Samvidhan Hatya Diwas: देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सबसे विवादित दौरों में गिना जाता है. इस दिन को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (25 जून) को बिहार में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. पार्टी का कहना है कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था, इसलिए इस दिन को लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को सम्मानित करने के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है.
पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. वह ज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले जेपी नड्डा पटना पहुंचने के बाद सीधे एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास जाकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे.
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि पार्टी 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है. इस अवसर पर राज्य के पांच प्रमंडलों में भी विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे. पटना के ज्ञान भवन में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में करीब 450 जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया था.
पटना के अलावा दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों में केंद्र और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘संविधान हत्या दिवस’ पर पीएम मोदी का महासंकल्प: न्याय, समानता और बंधुत्व से सरेगा नए भारत का सपना
बीजेपी ने बताया कि युवा पीढ़ी को आपातकाल के दौर की जानकारी देने के लिए राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत प्रदर्शनी, संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जहां उस समय की घटनाओं और लोकतंत्र पर पड़े प्रभाव को लोगों के सामने रखा जाएगा. पार्टी 25 जून को अपने सभी 52 संगठनात्मक जिलों और 1420 मंडलों में ‘काला दिवस’ भी मनाएगी. इस दौरान कांग्रेस शासन में लगाए गए आपातकाल को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए उससे जुड़े तथ्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…