Gold Silver Price Today: गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत में दोनों ही कीमती धातुएं तेज गिरावट के साथ खुलीं, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई. खासकर चांदी की कीमतों में शुरुआती गिरावट इतनी तेज थी कि यह करीब 2.10 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसल गई.
हालांकि यह गिरावट ज्यादा देर टिक नहीं सकी और महज कुछ ही मिनटों में बाजार ने पलटी मार दी. निचले स्तर से चांदी करीब 5,000 रुपये उछलकर 2.15 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई और फिर ग्रीन जोन में कारोबार करने लगी.
अगर पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड देखें तो चांदी की कीमतें काफी ऊपर जा चुकी थीं. जनवरी में यह 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थी और करीब 4.20 लाख रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंची थी. मौजूदा भाव की तुलना में देखा जाए तो चांदी अब अपने हाई से लगभग आधे दाम पर कारोबार कर रही है. इसके बावजूद इस पूरे हफ्ते की बात करें तो चांदी के दामों में कुल मिलाकर करीब 17,000 रुपये की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.
चांदी की तरह सोने की चाल भी गुरुवार को काफी अस्थिर रही. MCX पर 5 अगस्त एक्सपायरी वाला सोना अपने पिछले बंद भाव 1,41,270 रुपये के मुकाबले गिरावट के साथ 1,40,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. लेकिन कुछ ही समय में इसमें भी रिकवरी देखने को मिली और सोने का भाव तेजी के साथ बढ़कर 1,41,989 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. यानी सोना भी कुछ ही मिनटों में रेड जोन से ग्रीन जोन में आ गया.
ये भी पढ़ें- सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, दोनों धातुएं फिसलीं; निवेशकों की नजर बाजार पर
इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोना दबाव में नजर आ रहा है. पिछले कारोबारी सप्ताह के अंत में सोना 1,47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. मौजूदा भाव से तुलना करें तो यह चार दिनों में करीब 5,200 रुपये तक सस्ता हो चुका है.
लगातार हो रहे इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को भी सतर्क कर दिया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों और घरेलू मांग के चलते सोना-चांदी की कीमतों में फिलहाल अस्थिरता बनी रह सकती है. ऐसे में निवेशक अभी बाजार की अगली चाल पर नजर बनाए हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…