Sanjay Nishad at Bharat Express mega conclave: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने वर्तमान सरकार में भारत के विकास की जमकर वकालत की. उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने निषादों को गले लगाकर विजय प्राप्त की थी. आज मोदी-योगी ने निषादों को गले लगाया है, देखिएगा उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश का डंका दुनिया में बजेगा. आगे उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेत्रत्व की प्रसंशा करते हुए अमेरिका की दादागिरी पर बड़ा बयान दे दिया.
मंत्री संजय निषाद ने अमेरिका को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक समय भारत कहां पिछड़ गया था. आज मोदी-योगी का नेतृत्व देश को आगे ले जाने का काम कर रहा है. आगे उन्होंने कहा कि अमेरिका की दादागिरी का पूरा विश्व शिकार है. हमें उम्मीद है मोदी ही अमेरिका की दादागिरी को खत्म करेंगे. निषाद ने कहा कि अमेरिका की दादागिरी से दुनिया तंग आ चुकी है और भारत अब उसका मुकाबला करने की स्थिति में है.
संजय निषाद ने कहा कि भारत में एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए था जो जनता का सेवक हो. आज मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है. भारत आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने कहा कि भारत अपनी पहचान लड़ रहा था, अब भारत वही पुराने स्वरूप में लौट रहा है. भारत में दुनिया से लोग पढ़ने आते थे, तक्षशिला-नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी का माहौल एक बार फिर भारत में बनेगा. आज विश्व भारत का रुख कर रहा है.
भारत एक्सप्रेस की मेगा कॉन्क्लेव के प्रथम सेशन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने राहुल पर बिना नाम लिए बड़ा हमला बोलते हुए कह दिया कि वह कभी भी भारत विरोधी विचार का समर्थन नहीं कर सकते. भारत में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भारत की छवि को विदेश में धूमिल किया जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से वह छात्रसंघ से लेकर कांग्रेस में राजनीति कर रहे थे तब भी राहुल से उनके अच्छे संबंध रहे हैं. लेकिन वह भारत के विचार से समझौता नहीं करना चाहते. जब विरोध का मतलब भारत का विरोध बन जाता है तो उनका मत बदल जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…