खेल

जीत का जश्न, अपनों के साथ: हार्दिक-ईशान गर्लफ्रेंड्स के साथ दिखे, तो संजना के संग बुमराह ने लूट ली महफिल! देखें चैंपियंस के जश्न की अनसीन तस्वीरें

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ टीम इंडिया वह टीम बन गई जिसने लगातार दो ICC ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के बाद ग्राउंड पर काफी इमोशन देखने को मिला. एक तरफ नम आंखें नजर आईं, तो दूसरी ओर खुशी में डूबा पूरा भारतीय खेमा. टी20 की इस जीत को खिलाड़ियों ने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया. सोशल मीडिया पर अब इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

ईशान-हार्दिक गर्लफ्रेंड के साथ

भारत के धुरांधार बल्लेबाज ईशान किशन ने फाइनल मैच में टीम के लिए 25 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली. पूरे टूर्नामेंट में सालेंट हिरो की भूमिका निभा रहे ईशान का योगदान बुला नहीं जाएगा. कप जीतने के बाद ईशान किशन के सेलिब्रेशन का खास अंदाज नजर आया. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर दिखे और दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं.

वहीं भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी टीम फाइनल में अच्छी गेंदबाज कर भारत को मजबूत स्थिती में रखा. हार्दिक पांड्या ने भी जीत का सेलिब्रेशन अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. हार्दिक का अंदाज हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश दिखा और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

बुमराह और अक्षर का परिवार भी नजर आया

जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन और मां दलजीत बुमराह के साथ नजर आए. बुमराह इस टी20 विश्वकप में टीम इंडिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में रहे. उन्होंने सेमीफाइनल में जबरदस्त गेंदबाजी की और फाइनल में 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने.

अक्षर पटेल भी अपनी पत्नी मेहा पटेल और बेटे के साथ मैच देखने आए. वरुण चक्रवर्ती अपने बेटे आथमन के साथ जश्न मनाते दिखे. तिलक वर्मा का पूरा परिवार भी मैच देखने आया. सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. सूर्यकुमार तीसरे भारतीय कप्तान बने जिन्होंने धोनी और रोहित के बाद टी20 विश्वकप जीता.

पत्नी नताशा के साथ मुस्कुराए गंभीर

कोच गौतम गंभीर भी इस जश्न में शामिल हुए. वह अपनी पत्नी नताशा और दो बेटियों के साथ मैदान पर नजर आए. आमतौर पर गंभीर ‘गंभीर’ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस खास मौके पर उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी.


ये भी पढ़ें: ‘कप हमारे घर थोड़े ही आएगा…’ टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तानी दिग्गजों के बदले सुर, आमिर-शोएब-अफरीदी का VIDEO वायरल


सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

मैच के बाद खिलाड़ियों के परिवार के साथ जश्न मनाने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं. खिलाड़ियों का यह पारिवारिक जश्न जीत को और भी खास बना गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

5 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

7 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

10 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

20 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

20 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

21 minutes ago