देश

संस्कार भारती साधारण सभा शुभारंभ, देशभर से जुटे कला साधकों ने भरा जोश

भारतीय कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, नाट्य एवं लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार के संकल्प के साथ संस्कार भारती की अखिल भारतीय साधारण सभा का उद्घाटन सत्र भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे कला साधकों, विभिन्न कला विभागों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की व्यापक उपस्थिति ने इस सभा को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आगाज

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति अमित आर्य उपस्थित रहे. मंच पर क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल, अभिनेता एवं संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितीश भारद्वाज, अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. मैसूर मंजुनाथन, अखिल भारतीय महामंत्री अश्विन दलवी तथा संस्कार भारती हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. नेमचंद गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही.

कार्यक्रम का मंच संचालन मंचीय कला विभाग के अखिल भारतीय संयोजक देवेंद्र रावत ने किया. सत्र की शुरुआत कलाकारों द्वारा नृत्य के माध्यम से संस्कार भारती के ध्येय गीत की प्रस्तुति और उसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, जिसने वातावरण को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया.

कला साधकों का सम्मान

मुख्य अतिथि अमित आर्य ने अपने उद्बोधन में भारतीय कला व संस्कृति की समृद्ध परंपरा के संरक्षण पर जोर देते हुए कला को समाज की संवेदनशीलता और सांस्कृतिक पहचान की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति बताया. वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितीश भारद्वाज ने सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने तथा कला के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना के प्रसार के महत्व को रेखांकित किया.

इस अवसर पर अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. मैसूर मंजुनाथन ने मुख्य अतिथि अमित आर्य और क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल का सम्मान किया, साथ ही हरियाणा की कला व लोक परंपराओं को समृद्ध करने वाले आठ प्रतिष्ठित कला साधकों को सम्मानित किया.

  • संगीता मूर्ति
  • मनीष जोशी
  • धर्म सिंह
  • सुमित्रा गुहा
  • महावीर गुड्डू
  • महेश जोशी
  • सुदेश
  • गौतम

संवाद, समन्वय और धन्यवाद ज्ञापन

संगीत, नृत्य, नाट्य, साहित्य, चित्रकला, लोककला और मंचीय कला सहित विविध विधाओं से जुड़े साधकों की सहभागिता ने संगठनात्मक संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और भविष्य की सांस्कृतिक गतिविधियों की दिशा तय करने का मंच तैयार किया.

कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. नेमचंद गर्ग ने मुख्य अतिथि, मंचासीन अतिथियों, अखिल भारतीय पदाधिकारियों, विभिन्न प्रांतों से आए कला साधकों, कार्यकर्ताओं और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मस्जिद में पढ़ाई की आड़ में घिनौनी हरकत! अरबी सिखाने वाले पेश इमाम पर किशोर से दरिंदगी का आरोप, हुआ गिरफ्तार

प्रयागराज के रसूलाबाद इलाके से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली खबर सामने आई…

16 minutes ago

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश, कहा- ‘गुरु नानक देव के विचार पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक’

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं…

25 minutes ago

कौन है बिसलेरी का मालिक? 4 लाख में खरीदी थी कंपनी, आज 7,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन; जानिए किसकी कितनी हिस्सेदारी

Bisleri Owner: बिसलेरी इंटरनेशनल के मालिक उद्योगपति रमेश चौहान हैं. उनकी बेटी जयंती चौहान कंपनी…

59 minutes ago

सिर्फ मिनिमम ड्यू भरने की आदत पड़ सकती है भारी, 40% तक ब्याज से खाली हो सकती है जेब; CIBIL स्कोर पर भी असर

Credit Card Minimum Due: क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाने के बजाय सिर्फ मिनिमम अमाउंट…

2 hours ago

अमेठी के कमरौली में धर्मांतरण की कोशिश नाकाम: 100 से अधिक लोगों को कराया मुक्त

अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने…

2 hours ago