प्रयागराज के रसूलाबाद इलाके से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मस्जिद के पेश इमाम पर 14 साल के किशोर के साथ लंबे समय तक गलत काम करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, रसूलाबाद की एक मस्जिद में मोहम्मद जाहिद पेश इमाम के तौर पर तैनात था. नमाज पढ़ाने के साथ-साथ वह इलाके के कई बच्चों को उर्दू, अरबी और धार्मिक शिक्षा भी देता था. पीड़ित किशोर भी अरबी पढ़ने के लिए नियमित रूप से उसके पास जाया करता था.
आरोप है कि पढ़ाई की आड़ में आरोपी लंबे समय से किशोर के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था. इतना ही नहीं, किसी को कुछ न बताने के लिए बच्चे को डराया-धमकाया भी जाता था. लगातार चल रही इस परेशानी और डर से तंग आकर किशोर ने अचानक मस्जिद जाना बंद कर दिया.
जब बच्चे ने मस्जिद जाना छोड़ा, तो घरवालों को शक हुआ. परिवार के लोगों ने जब उससे वजह पूछी और प्यार से बात की, तो किशोर ने जो कुछ बताया, उसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. अपने बच्चे के साथ हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह सदमे में आ गया.
इसके बाद पीड़ित के परिजन शिवकुटी थाने पहुंचे और पूरी घटना की तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पेश इमाम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया.
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जाहिद को रसूलाबाद रीवर फ्रंट रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पीड़ित किशोर ने पुलिस के सामने भी अपनी आपबीती बयान की है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी खंगाल रही है कि कहीं किसी अन्य बच्चे के साथ तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं…
Bisleri Owner: बिसलेरी इंटरनेशनल के मालिक उद्योगपति रमेश चौहान हैं. उनकी बेटी जयंती चौहान कंपनी…
Ayodhya Janakpur Saryu Kamla Express: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर…
Credit Card Minimum Due: क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाने के बजाय सिर्फ मिनिमम अमाउंट…
अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने…
Dhruv Rathee NBW: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर…