Amethi Conversion Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कथित धर्मांतरण के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 100 से अधिक लोगों को मुक्त कराया है. आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया था और प्रलोभन व दबाव के जरिए उनका धर्मांतरण कराने की तैयारी चल रही थी. पुलिस को मौके से चार धार्मिक पुस्तकें भी बरामद हुई हैं.
यह पूरा मामला अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर-4 कस्बे का बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और महिला व पुरुष समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें: चुनावी मोड में बीजेपी, आज कोर ग्रुप की अहम बैठक; SIR और ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर बनेगी रणनीति
पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों को वहां से निकाला गया वे झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब हिंदू परिवारों से आते हैं. आरोप है कि पहले उन्हें तरह-तरह के लालच में फंसाया गया और फिर मानसिक रूप से तैयार कर धर्मांतरण के लिए जुटाया गया था.
कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया.
फिलहाल पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि यह सिलसिला कब से चल रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य लोग भी तो शामिल नहीं हैं. मामले की हर एंगल से तफ्तीश जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Janakpur Saryu Kamla Express: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर…
Credit Card Minimum Due: क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाने के बजाय सिर्फ मिनिमम अमाउंट…
Dhruv Rathee NBW: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर…
Dhirendra Shastri Election Strike Rate: उत्तर प्रदेश के में पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर…
भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन…
India AC Demand: IEA की वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले…