देश

Sardar Patel birth anniversary: ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से की खास अपील

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती इस वर्ष विशेष रूप से मनाई जा रही है. उनके 150वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इसमें हिस्सा लेने के लिए अपील की है.

हमारी विविधता ही भारत की आत्मा

पीएम मोदी ने एकता दिवस पर ‘एकता दिवस भारत’ के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हों और एकजुटता की भावना का जश्न मनाएं! आइए, सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने का सम्मान करें.”

‘रन फॉर यूनिटी’ हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित किया जाता है. ‘एकता दिवस भारत’ के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से एक वीडियो संदेश पोस्ट किया गया.

पोस्ट में कहा गया, “हमारी विविधता ही भारत की आत्मा है और सरदार पटेल ने इस विविधता को एकता में पिरोया. प्रधानमंत्री मोदी उसी दृष्टि को आगे बढ़ा रहे हैं. सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाएं, ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हों और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त बनाएं.”

उनके योगदान सदैव स्मरणीय

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में कहा था, “सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं. उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे.”

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा था, “मेरा आप सबसे आग्रह है कि 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में आप भी जरूर शामिल हों. गांधी जी से प्रेरित होकर सरदार पटेल ने खुद को स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी तरह समर्पित कर दिया. ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक अनेक आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है.”

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘कुर्सी पर बैठने के बाद लालच आ ही जाएगा,’ तेज प्रताप यादव का छोटे भाई तेजस्वी पर हमला

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

29 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

36 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

42 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

47 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago