देश

भारत के मानचित्र को बनाने में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका: गृह मंत्री अमित शाह

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है. इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘एकता दौड़’ आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया.

लौहपुरुष के सम्मान में हर साल एकता दौड़

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वहां उपस्थित सभी नेताओं और ‘एकता दौड़’ में हिस्सा लेने वालों को ‘राष्ट्रीय एकता’ की शपथ दिलाई. इसके बाद उन्होंने ‘एकता दौड़’ को झंडी दिखाकर रवाना किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए विशेष दिन है. सरदार पटेल के सम्मान में हम 2014 से लगातार ‘एकता दौड़’ का आयोजन करते हैं. इस बार सरदार पटेल की 150वीं जयंती है, इसलिए विशेष आयोजन के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है.

भारत मानचित्र में बड़ी भूमिका

गृह मंत्री अमित शाहने कहा, “हम सभी जानते हैं कि आजादी के आंदोलन और आजादी के बाद भारत के मानचित्र के निर्माण में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने बैरिस्टर की प्रैक्टिस छोड़कर महात्मा गांधी के आह्वान को स्वीकार करते हुए आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया. उनकी नेतृत्व क्षमता का उस समय पता चला, जब किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ 1928 में बारडोली सत्याग्रह हुआ. हर कोई मानता था कि अंग्रेज नहीं झुकेंगे, लेकिन सरदार पटेल के नेतृत्व में किसानों ने आंदोलन शुरू किया. देखते ही देखते यह आंदोलन देशभर के किसानों का आंदोलन बना और आखिर में अंग्रेजों को किसानों की बात माननी पड़ी.”

उन्होंने आगे कहा कि उसी आंदोलन को लेकर महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ वल्लभभाई पटेल का उपनाम दिया. वल्लभभाई पटेल वहीं से ‘सरदार’ वल्लभभाई पटेल बने.

छोटी-बड़ी रियासतों से कैसे बना भारत?

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, “आजादी के बाद अंग्रेजों ने देश को 562 छोटी-बड़ी रियासतों में बांटने का काम किया. सब चिंतित थे कि 562 रियासतों में बंटा हुआ भारत किस तरह से अखंड भारत बनेगा. मगर सरदार पटेल के कारण बहुत कम समय में सभी 562 रियासतों को एकजुट करके आज का भारत का मानचित्र बना. इसी काम ने आज के भारत की नींव रखी.”

इस मौके पर अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया. सरदार पटेल को 41 साल की देरी के बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया. देश में कहीं भी कोई स्मारक नहीं बनाया गया. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तभी उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की परिकल्पना की और सरदार पटेल के सम्मान में एक भव्य स्मारक बनवाया.”

पीएम मोदी ने उनके संक्लप को किया पूरा

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर, प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर को भारत में एकीकृत करने के सरदार पटेल के संकल्प को पूरा किया.

इससे पहले, दिल्ली में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया. इस सभा में सभी नेताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने ‘एकता नगर’ में ली ‘सबसे बड़ी शपथ’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को किया नमन

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

4 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

14 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

18 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

22 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago