Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

sardar vallabhbhai patel

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की 562 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण तक, उनका योगदान अतुलनीय रहा. भारत के लौह पुरुष और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में पहचाने जाने वाले सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं.

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है. वे स्वतंत्रता संग्राम की सक्रिय सेनानी, समर्पित समाजसेवी और मजबूत राजनीतिक व्यक्तित्व थीं.

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हर युवा के लिए त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेंगे.

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखना अब और आसान हो गया है. भारतीय रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी और सी-प्लेन ने सफर को और मजेदार बना दिया है.

Ek Bharat Shreshtha Bharat SMVDU Katra: एसएमवीडीयू कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवाओं को राष्ट्रीय कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई. राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर भव्य आयोजन हुआ.

Ahmedabad Flower Show: अहमदाबाद फ्लावर शो की पीएम मोदी ने तारीफ की, प्रकृति प्रेम व रचनात्मकता की मिसाल बताया. दो गिनीज रिकॉर्ड बने — सबसे बड़ा फ्लावर मंडला व सरदार पटेल पोर्ट्रेट.

पीएम मोदी ने कहा- भारत रत्न सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा लेने का भी एक विशेष अवसर है. उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की जो भावना भरी, वो ‘विकसित भारत’ के लिए ऊर्जा का स्रोत है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल भारत की अखंडता और एकता के प्रतीक हैं।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।