विकास मालू और सतीश कौशिक
Delhi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बीते दिनों 9 मार्च को दिल्ली में निधन हो गया था. शुरुआत में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया. लेकिन बाद में उनकी मौत को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे भी हुए. वहीं उनकी मौत से बिजनेसमैन विकास मालू का नाम भी जोड़ा जा रहा था. इसका कारण यह था कि मौत से पहले सतीश कौशिक ने दिल्ली के बिजवासन स्थित विकास मालू के फार्महाउस पर ही अपनी होली मनाई थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद ही सतीश कौशिक की तबीयत अचानक से खराब हो गई और उनकी मौत हो गई. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब दिल्ली के व्यापारी और उस फार्महाउस के मालिक विकास मालू का नाम सतीश कौशिक की मौत से जोड़ा गया.
सतीश कौशिक की मौत के बाद विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने जब सतीश कौशिक की मौत का आरोप अपने पति पर लगाया तो सब हैरान रह गए. सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में पत्र लिखकर अपने पति पर अभिनेता सतीश कौशिक की हत्या करने का शक जताया था. सान्वी मालू के अनुसार उसके पति विकास मालू और सतीश कौशिक के बीच 15 करोड़ रुपये को लेकर विवाद हुआ था. सान्वी मालू के मुताबिक उधार के पैसे को लेकर यह झगड़ा हुआ था. महिला ने इस बात पर आशंका जताते हुए चिट्ठी लिखी थी कि विकास ने सतीश को कोई ऐसी दवाई खिला दी हो जिससे उसे उधार की रकम न देनी पड़े. वहीं सान्वी मालू ने सतीश कौशिक के मौत की जांच की भी मांग की है.
इसे भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक को दिया गया था जहर? विकास मालू की पत्नी का अपने ही पति पर आरोप, कहा- हत्या की थी प्लानिंग
विकास मालू ने दी आरोपों पर सफाई
अपने उपर लगे आरोपों पर शांत रहने के बाद अब जाकर विकास मालू ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले पर अपना बयान दिया है. विकास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मामले में अपनी सफाई दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि, ‘सतीश जी पिछले 30 सालों से मेरे परिवार का हिस्सा रहे हैं और दुनिया को मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करने में मिनट नहीं लगा. हम उस त्रासदी की थाह नहीं ले सकते जो हमारे एक साथ सुंदर उत्सव के बाद हुई. मैं चुप्पी तोड़ना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि एक त्रासदी हमेशा अप्रत्याशित होती है और इस पर किसी की कोई शक्ति नहीं होती है. इसके साथ ही मैं मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे सबकी भावनाओं का सम्मान करें. आने वाले हमारे सभी समारोहों में सतीश जी की कमी हमेशा खलेगी.’
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…