भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा.
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों सहित अन्य स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से होने की मांग करते हुए कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में भी देवी-देवता की आराधना से पहले राष्ट्रगान हो.
राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, गुरुवार को चौथा दिन था. इस मौके पर भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘राष्ट्रगान अब तक अनिवार्य नहीं हुआ है, यही सबसे बड़ी परेशानी है. यह भारत के संविधान में स्वीकार किया गया है कि राष्ट्रगान को सम्मान देना पड़ेगा, राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देना पड़ेगा और जो लोग इसमें बाधा खडी कर रहे हैं उनको समझ लेना चाहिए. यह देश अरब देशों से नहीं चल रहा है पाकिस्तान से नहीं चल रहा है.’
विधायक ने क्या कहा
उन्होने आगे कहा, ‘यह हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान का राष्ट्रगान है. उसके प्रति आदर सम्मान करो और इसे गाओ. यह हमारे देश के स्वाभिमान का गान है, यह शहीदों की शहादत को नमन है. चाहे मदरसे हों या चाहे ईसाई के स्कूल हों. मैं तो यहां तक कहूंगा कि मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे में भी पहले वंदना राष्ट्र की करो फिर अपने अपने देवी-देवताओं की.’
कांग्रेस ने गुरुवार को जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाते हुए नल की टोंटी और पाइप लेकर प्रदर्शन किया. इस पर विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जिंदगी में हमेशा सूखा रहा, भ्रष्टाचार से कांग्रेस गीली होती रही. किसान हमेशा सूखा रहा, कांग्रेस न खेत को पानी दे पाई और न ही हर घर को पानी दे पाई. देश और प्रदेश में खेत को पानी देने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं. एक समय था जब माताएं-बहने पांच किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाया करती थी. आज उनके घर में भी टोटी खोलो पानी आ रहा है. पक्के मकान मिल रहे है.
-भारत एक्सप्रेस
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…