देश

सत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला अगले महीने भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. नडेला के इस दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से होंगी और वह दिल्ली के साथ-साथ बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे. अपनी यात्रा के दौरान नडेला पीएम मोदी के साथ-साथ आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, नडेला 10 दिसंबर को दिल्ली आएंगे और इसके बाद वह 11 दिसंबर को बेंगलुरु और फिर 12 दिसंबर को मुंबई की यात्रा करेंगे. नडेला की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब माइक्रोसॉफ्ट तेजी से क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मार्केट में विस्तार कर रहा है.

भारत बनेगा AI का ग्लोबल लीडर

इस साल जनवरी में अपनी पिछली यात्रा के दौरान, नडेला ने भारत में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को समर्थन देने के लिए 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. उस समय, उन्होंने कहा था कि भारत एआई इनोवेशन में एक ग्लोबल लीडर बन रहा है और माइक्रोसॉफ्ट देश को “एआई-फर्स्ट” बनाने में मदद करना चाहता है.

इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 1 करोड़ और भारतीयों को जरूरी एआई स्किल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है. माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं उसकी चिर प्रतिद्वंद्वी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल भी भारत में लगातार निवेश कर रही है.

गूगल ने हाल ही में भारत के विशाखापत्तनम में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एआई हब बनाने का ऐलान किया है. इसमें कंपनी की योजना अगले पांच वर्षों में करीब 15 अरब डॉलर निवेश करने की है.

विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब को अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणीकॉनेक्स के सहयोग से विकसित किया जाएगा, जिसमें एआई डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है. इससे भारत की एआई क्षमताओं में पीढ़ीगत बदलाव लाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कंप्यूटिंग क्षमता जोड़ेगी.

ये भी पढें: पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर की पूजा

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

2 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

11 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

22 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

30 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

42 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

51 minutes ago