देश

तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत, सीतामढ़ी के सौरव चौधरी भारतीय सेना में बने अधिकारी

Sitamarhi News: बिहार हमेशा से वीरों की धरती रही है. वीर कुंवर सिंह से लेकर बिरसा मुंडा तक ने इस धरती को अपने लहू से सींचा है. इन स्वतंत्रता सेनानियों के रोपे गए पौध आज देश की सेवा में अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं. मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है. जहां के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी ने देश सेवा की विरासत संभाल ली है.

दरअसल जिले के रीगा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोरवा निवासी लेफ्टिनेंट सौरव चौधरी ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन पाया है. उनकी इस उपलब्धि ने ना सिर्फ परिवार की बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. सौरव चौधरी की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध किया कि देश सेवा के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना यदि परिवार की परंपरा बन जाए तो वह पीढ़ी दर पीढ़ी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी.

इंजीनियर्स कोर में बने अधिकारी

सौरव चौधरी ने भारतीय सेना के इंजीनियर्स कोर में अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली है. उनकी इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गदगद है.

लेफ्टिनेंट सौरव चौधरी ऐसे परिवार से आते हैं जहां देश सेवा सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि परंपरा बन चुकी है. उनके दादा स्वर्गीय सूबेदार (सेवानिवृत्त) चंदेश्वर चौधरी ने भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर (AMC) में रहकर देश की सेवा की थी. इसके बाद उनके पिता सूबेदार संजीव कुमार इस समय भारतीय सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.अब परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में सौरव चौधरी ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है.

बीटेक की पढ़ाई किये हैं सौरव

सौरव चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही उनमें अनुशासन और देश सेवा की भावना भर चुकी थी. वे बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उनका दिल हमेशा से सिर्फ और सिर्फ सेना के लिए धड़कता रहा. परिवार का वातावरण उन्हें इस सेवा में आने के लिए और प्रेरित किया. जिसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में जाने का फैसला किया और अपने कठिन परिश्रम से इसे आसान कर दिया.

ये भी पढ़ें- पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: 17 जून से BJP के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

उनकी इस सफलता पर परिजनों से लेकर गांव और आसपास के लोग भी बधाई दे रहे हैं. सभी को विश्वास है कि सौरव चौधरी भारतीय सेना में अपनी सेवा के जरिये देश और बिहार का नाम रौशन करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

31 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

2 hours ago