Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sanjay Raut

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली है. उन्होंने हलफनामा दाखिल कर बयानों पर खेद जताया है.

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

Sanjay Raut news: SIR को लेकर संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही राउत ने SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए हैं.

Sanjay Raut Letter: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को एक लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने मोहन भागवत को आमंत्रित किया. लेटर के माध्यम से संजय राउत ने बताया कि 18 जुलाई को नागपुर में उनकी पार्टी 'रामरक्षा' कैंपेन चलाने जा रही है.

Sanjay Raut On Jayant Patil: एनसीपी (एसपी) नेता जयंत पाटिल और सीएम देवेंद्र फडणवीस की आधी रात हुई सीक्रेट मीटिंग पर संजय राउत ने बड़ा खुलासा किया है. क्या शरद पवार गुट एनडीए में जा रहा है या मामला कुछ और है? जानिए इस मुलाकात का पूरा सच

Sanjay Raut On Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर घमासान मचता हुआ नजर आ रहा है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दफ्तर में शरद पवार द्वारा अपनी पार्टी की बैठक करने पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत भड़क गए हैं.

Sanjay Raut Press Conference: शिवसेना (UBT) के सांसदों में संभावित बगावत की खबरों के बीच संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए पार्टी से विश्वासघात करने वालों को कड़ा संदेश दिया.

Shiv Sena UBT crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि पार्टी सांसदों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है. जानिए क्या है ऑपरेशन टाइगर और क्यों बढ़ी उद्धव ठाकरे की मुश्किलें.

Sanjay Raut threat to BJP: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने BJP के कथित 'ऑपरेशन टाइगर' पर भड़कते हुए खौफनाक धमकी दी है. राउत ने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी नेताओं का घर से निकलना दुश्वार कर देंगे. वहीं उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में सभी सांसदों की अहम बैठक बुलाई है.

सांसद ज्योति वाघमारे ने पीएम मोदी पर अशब्द बोलने वाले संजय राउत पर कड़ा पलटवार करते हुए उन्हें पागलपन का शिकार बताया है. इसके साथ ही वाघमारे ने महिलाओं पर भद्दा मजाक करने वाले कॉमेडियन प्रणित मोरे और आरजी कर केस में बुलडोजर एक्शन पर भी बेबाक राय रखी.