देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बड़ा ऐलान किया है. बैंक के मुताबिक, रविवार को उसकी इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट और इससे जुड़ी सभी सेवाएं बंद रहेंगी. बैंक ने यह भी बताया कि कुछ रखरखाव कार्यों के चलते सेवाएं सुबह 1:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए भुगतान के समय का विशेष ध्यान रखें.
SBI ने एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें उसने कहा है कि मेनटेंस के कारण सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी.
बैंक (SBI) की माने तो योनो लाइट के साथ-साथ इंटरनेट बैंकिंग और अलग-अलग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. बैंक ने बताया कि भारतीय समयानुसार रविवार यानि 7 सितंबर को मेंटनेंस के कारण ये सेवाएं प्रभावित रहेंगी. लेकिन इसी के साथ एक राहत की भी खबर है. बैंक ने UPI लाइट और ATM सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी बैंक ने अपने वेबसाइट पर दी है.
UPI Lite एक खास सुविधा है जिसे छोटे-मोटे डिजिटल भुगतान को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और यह खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रोजमर्रा की छोटी खरीदारी जैसे दूध, फल या सब्जियां करते हैं.
UPI Lite ऑनलाइन वॉलेट की तरह काम करता है. पहले से पैसे ट्रांसफर करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. UPI Lite से भुगतान करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है. वहीं हर ट्रांज़ैक्शन के लिए पिन डालने की ज़रूरत नहीं होती है जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाती है. बैंक सर्वर से कनेक्ट किए बिना भुगतान होता है.
UPI लाइट के वॉलेट में 5000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है. प्रति ट्रांज़ैक्शन लिमिट पहले 100 रुपये तक थी अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दी गई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…