देश

Chattisgarh News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ के स्कूलों को ऑनलाइन सैटेलाइट माध्यम से जोड़ा जाएगा

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को बालोद जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के नए भवन का लोकार्पण किया और कई घोषणाएं भी कीं. मंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. इस मौके पर उन्होंने प्रार्थना सभा डोम और साइकिल स्टैंड शेड बनाने की भी घोषणा की.

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कर्रेझर में महतारी सदन के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को और मजबूत करने के लिए महतारी सदन समर्पित किए जा रहे हैं.

46 स्‍थानों पर महतारी सदन का हो रहा है लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मंत्री यादव ने पिछली कांग्रेस सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी, लेकिन मौजूदा सरकार बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहली कक्षा से आठवीं तक परीक्षा अनिवार्य कर रही है. गुजरात मॉडल की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों को ऑनलाइन सैटेलाइट माध्यम से जोड़ा जाएगा. इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी.

उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज प्रदेश के 46 स्‍थानों पर महतारी सदन का लोकार्पण हो रहा है. मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय धमतरी से वर्चुअली लोकार्पण कर रहे हैं. यह मेरा सौभाग्‍य है कि मुझे सदन के लोकार्पण का मौका मिला.

इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित हैं और इसमें महिलाओं की सहभागिता बेहद अहम है. आज महिलाएं भी केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. महतारी सदन के बनने से ऐसे स्व सहायता और अन्य समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी काफी मदद मिलेगी.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

26 seconds ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

2 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

9 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

42 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

45 minutes ago