देश

नवरात्रि पर मीट की दुकानें बंद करने की मांग तेज, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो’

Navratri Meat Ban: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत होते ही देशभर के लोगों में धार्मिक आस्था देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मीट की दुकानों को बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है. संभल के कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी केंद्र व राज्य सरकारों से इस दिशा में कदम उठाने की अपील की है. आचार्य ने कहा कि व्रत उपवास के दौरान श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी है.

मीट दुकानों पर बंदिश लगाने की मांग

नवरात्री में मीट की दुकाने बंद करने की मांग को लेकर कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि व्रत उपवास के दौरान श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘नवरात्रि में व्रत रखने वालों की भावनाओं का सम्मान हो. सरकारें मीट दुकानें बंद करें. सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है. पीएम मोदी का नेतृत्व देश का गौरव है.’

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ‘नवरात्रि में करोड़ों लोग व्रत रखते हैं. बाजार जाते समय कटे हुए पशुओं की दुकानें देखकर उनका मन विचलित हो जाता है और श्रद्धा को ठेस पहुंचती है. इसलिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी राज्यों की सरकारों से अपील करता हूं कि नवरात्र के नौ दिनों में मीट की दुकानों पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए.’

PM मोदी के नेतृत्व और नवरात्रि पर आचार्य की सराहना

मुरादाबाद में देर रात ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य ने कहा, ‘सभी धर्मों के मानने वालों को जुलूस निकालने का अधिकार है. अगर कोई ‘आई लव मोहम्मद’ कहकर जुलूस निकालता है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं. हम राम के जुलूस निकालते हैं, वे पैगंबर साहब के जुलूस निकाल रहे हैं. यह देश सबका है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवरात्रि व जीएसटी बचत उत्सव पर शुभकामनाओं पर आचार्य ने सराहना की. उन्होंने कहा, ‘पूरा देश पीएम मोदी के फैसलों व नेतृत्व को सराह रहा है. यह भारत का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसा कर्मयोगी व ईमानदार नेता मिला. वे देश को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. देश की खुशी ही सबकी खुशी है.’

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘दादासाहब फाल्के’ अवॉर्ड मिलने पर मोहनलाल को दी बधाई, बताया- ‘कंप्लीट एक्टर’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago