देश

Jyoti Maurya Case: मीम्स और गानों से परेशान SDM ज्योति मौर्य ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, की ये मांग

SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने अपने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस सम्बंध में उन्होंने 16 अगस्त को कोर्ट से अपील की थी कि उनके खिलाफ मीडिया में मौजूद जो भी सामग्री, फेक न्यूज, वीडियो, ऑडियो और मीम्स या गाने हैं उसे हटाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि इन सबको लेकर उनके निजी जीवन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. इस पर अब खबर सामने आ रही है कि, इस मामले को लेकर अब गुरुवार को याचिका पर सुनवाई होगी.

बता दें कि जब से ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद सामने आया है, तभी से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनके बारे में अलग-अलग तरह की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं. अब जहां खबर ये सामने आ रही है कि आलोक और ज्योति अपने रिश्ते को सुलझाना चाहते हैं तो ज्योति ने दिल्ली हाई कोर्ट से उनके बारे में जो भी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. उसे हटवाने की मांग की है.

बता दें कि ज्योति मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य ने पिछले महीनों में कई गम्भीर आरोप लगाया थे और दोनों की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर इस कदर से वायरल हुआ कि ज्योति मौर्य को लोगों ने न जाने क्या क्या कहा. यहां तक कि लोगों ने उनको बेवफा तक कहा. वहीं ज्योति मौर्य के खिलाफ उनके पति आलोक मौर्य ने धोखा देने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें- UP Advocate Protection Act: हड़ताल-प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने वकीलों के लिए लिया बड़ा फैसला, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए कमेटी गठित

बता दें कि आलोक मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि उसने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया और उसी के बाद वह पीसीएस अधिकारी बन सकीं और जब नौकरी मिल गई तो ज्योति ने उनको छोड़ दिया. आलोक ने बताया था कि दोनों की शादी 2010 में हुई थी और ये भी कहा था कि मैंने लोन लेकर पत्नी को पढ़ाया ताकि वो कोचिंग में जा सके और अपने सपने पूरा करें, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया. इसी के साथ ज्योति के पति आलोक मौर्य ने पत्नी पर ये भी आरोप लगाया था कि उनके पीसीएस बनते ही दोनों पति-पत्नी के सम्बंधों में दरार आ गई थी. आलोक ने ज्योति मौर्य पर होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप भी लगाया था.

ये मामला इतना बढ़ा कि ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्य और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में मामला भी दर्ज करा दिया था. आलोक मौर्य ने बताया था कि दोनों की शादी 2010 में शादी हुई थी और 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम (SDM) के पद पर ज्योति मौर्या का चयन हो गया था. उन्होंने एसडीएम के पद पर 16वी रैंक हासिल की थी. तो वहीं आलोक मौर्य प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

48 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago