सीएम योगी से मुलाकात करते उपेंद्र राय
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपेंद्र राय की बातों को गौर से सुना और भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामनाएं दीं.
इस मुलाकात के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी लिखी नजरिया और हस्तक्षेप किताब भेंट की. साथ ही उन्होंने सीएम योगी को भारत एक्सप्रेस के मिशन से जुड़ा कॉफी टेबल बुक भेंट किया.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्रीजी से लोकभवन लखनऊ में शिष्टाचार भेंट का अवसर उपलब्ध हुआ. चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ के तौर पर मैंने अपने सहयोगी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं ग्रुप एडिटर मनोज तोमर के साथ आदरणीय योगी जी को जल्द ही लांच होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्यों से अवगत कराया. उन्होंने गौर से सुना और ‘भारत एक्सप्रेस’ को अपनी शुभकामनाएं दीं. हम उनके प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में अक्सर देखा गया है कि राजनीतिक सत्ता पाने के बाद लोग सेवाभाव से विरत हो जाते हैं, लेकिन इसके अपवाद भी रहते ही हैं. पच्चीस करोड़ की आबादी वाले देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी इन अपवादों में अग्रणी हैं. सीएम के रूप में सेवाभाव के प्रति हर पल समर्पित रहते हुए उन्होंने रामचरितमानस की उस सीख को चरितार्थ किया है जो श्रीरामजी ने भरतजी को 14 वर्ष के लिए दी थी-
मुखिया मुखु सो चाहिए खान-पान कहुं एक।
पालई-पोषई सकल अंग तुलसी सहित विवेक।।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि योगीजी ने उक्त सूत्र को आत्मसात किया है. शायद यही कारण है कि वो ‘रामराज्य’ की परिकल्पना को लेकर चल रहे हैं.
बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…