प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus BF.7 Variant: : कोरोना वायरस एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. चीन में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF7 के हजारों मामले रोज सामने आ रहे हैं. लेकिन अब भारत में भी BF7 (Coronavirus BF.7 Variant) का तीन केस सामने आया है. गुजरात में BF7 के दो और ओडिशा में एक मामला सामना आया हैं. चीन में BF7 वैरिएंट कहर मचा रहा है. ऐसे में चिंता भारत में भी शुरू हो गई है.
चीन में कोरोना (Coronavirus BF.7 Variant) की नई लहर देखी जा रही है. राजधानी बीजिंग और शंधाई जैसे महत्वपूर्ण शहरों में स्थिति चिंताजनक है. हाल ही में, चीन में कोरोना के मामलों में हुई वृद्धि से लाखों लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया है. चीन के अलावा कई और देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में भी इस वैरिएंट के तीन मामले अब तक सामने आ चुके हैं. वडोदरा में एक NRI महिला इस वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कोरोना (Coronavirus BF.7 Variant) की समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि अभी तक कोरोना के मामलों की संख्या में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते वैरिएंट पर निरंतर निगरानी की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड 19 अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है.
केंद्र सरकार का कहना है कि अभी तक सिर्फ 27 प्रतिशत आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है. ये खुराक लेना सभी के लिए बेहद जरुरी है. सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट्स पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें : Covid India: बूस्टर डोज लगवाएं, भीड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क- कोरोना के नए वैरिएंट के संभावित खतरे पर बोले वीके पॉल
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कोरोना को लेकर सलाह दी है. उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ में मास्क लगाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मास्क गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है.
-भारत एक्सप्रसे
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…
गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…
24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…
24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…