देश

पर्यटन स्थल या शराब का अड्डा? महाराष्ट्र के पवित्र गर्म पानी के झरने में घुल रहा है ‘हाथभट्टी’ का जहर

शहादा/अभिषेक: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियों की गोद में बसा उनपदेव अपने प्राकृतिक गर्म पानी के झरने के लिए पूरे राज्य में मशहूर है. गाय के मुख (गोमुख) से साल भर बहने वाले इस 58 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी को देखने और इसमें स्नान करने दूर-दूर से पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं. लेकिन अब इस पवित्र और खूबसूरत पर्यटन स्थल की आबोहवा में ‘अवैध शराब’ (हाथभट्टी) की दुर्गंध घुलने लगी है.

इलाके में बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी शराब की फैक्ट्रियां चलने के सनसनीखेज आरोपों ने स्थानीय प्रशासन और राज्य आबकारी विभाग (State Excise Department) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पर्यटन के फंड पर ‘शराब माफिया’ का ग्रहण

एक तरफ सरकार उनपदेव जैसे पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये का फंड खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अगर उसी इलाके में अवैध शराब की भट्टियां धधक रही हों, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. स्थानीय लोगों का सीधा सवाल है कि आखिर इन शराब माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? हाथभट्टी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सड़े हुए वॉश और केमिकल से न केवल उनपदेव का प्राकृतिक झरना, बल्कि आसपास की नदियां और पर्यावरण भी बुरी तरह प्रदूषित हो रहा है.

आबकारी विभाग की ‘चुप्पी’ पर उठते सवाल

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा शक की सुई स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस की तरफ घूम रही है. क्या विभाग को इतने बड़े स्तर पर चल रहे अवैध धंधे की कोई भनक नहीं है? क्या इलाके में नियमित पेट्रोलिंग (गश्त) और निरीक्षण सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

ये भी पढ़ें: 2034 नहीं 2029 में लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’? राज्यों से मिली रजामंदी, जानिए प्लान

हाल ही में मई महीने में म्हसावद पुलिस ने शहादा के ही शिरुड गांव में वाकी नदी के किनारे एक बड़ी रेड कर 1.59 लाख रुपये की अवैध शराब और 2800 लीटर सड़ा हुआ वॉश जब्त किया था. इसके बावजूद, अगर उनपदेव जैसे मुख्य पर्यटन स्थल के पास यह धंधा फिर से पनप रहा है, तो यह सिस्टम की बहुत बड़ी नाकामी है.

सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों और जागरूक वर्गों ने मांग की है कि अगर उनपदेव में अवैध शराब बनने की बात सच है, तो प्रशासन तुरंत हरकत में आए. संबंधित जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन गहरी नींद से जागेगा, या फिर पर्यटन स्थल को शराब माफियाओं का अड्डा बनने के लिए यूं ही छोड़ दिया जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

2 seconds ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

2 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

16 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

19 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

28 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

34 minutes ago