Dead body found in bushes in Delhi: दिल्ली/सेजल प्रजापति: राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शाहबाद डेरी थाना इलाके की झाड़ियों में एक 38 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
स्थानीय लोगों की सूचना पर शाहबाद डेरी थाना पुलिस, फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय जानकी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से शाहबाद डेरी इलाके के ही श्रीराम एन्क्लेव का रहने वाला था और पेशे से मजदूरी करता था. परिजनों ने बताया कि जानकी सुबह से ही घर से लापता था और वे उसकी तलाश कर ही रहे थे कि अचानक झाड़ियों में उसका शव पड़े होने की मनहूस खबर मिली.
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले झाड़ियों के पास एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा देखा था. जब लोग करीब गए तो पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, शव की हालत बेहद खौफनाक और संदिग्ध थी. मृतक जानकी की आंखों और मुंह से खून निकल रहा था. शव की स्थिति को देखकर इलाके के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल (Crime Scene) से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक जानकी इन झाड़ियों तक कैसे पहुंचा और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था.
दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस हत्या, आपसी रंजिश या किसी दुर्घटना जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…
बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…
Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…
Anant Singh News: बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज…
Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…